CBSE-IX-Hindi

15: नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ - अरुण कमल

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed page 2
 
  • #2-क
    (i) पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
    जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ
    (ii) दुनिया की सारी गंदगी के बीच
    दुनिया की सारी खुशबू
    रचते रहते हैं हाथ
    Ans :
    (i) कवि अगरबत्तियाँ बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताता है कि इस उद्योग में पीपल के नए पत्ते जैसे सुकोमल हाथ वाले लड़कों तथा जूही की डाल जैसे नव युवतियों के सुंदर हाथों को भी काम करना पड़ रहा है। अर्थात् बाल श्रमिक भी कार्यरत हैं।
    (ii)
    कवि ने इन पंक्तियों में खुशबू बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताया है कि ये मजदूरों को दुनिया की सारी गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। ऐसे गंदे स्थानों पर रहकर वे सारी दुनिया में सुगंध बिखेरते हैं। ये मज़दूर गंदी जगहों पर रहकर गंदे हाथों से काम करके दुनिया को खुशी और सुगंध बाँट रहे हैं।
  • #2-ख
    कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है? इसका क्या कारण है?
    Ans :
    इस कविता में कवि ने बहुवचन का प्रयोग इसलिए किया है, क्योंकि ऐसे उद्योगों में काम करना किसी एक जगह की नहीं बल्कि अनेक देशों की समस्या है और इनमें बहुत-से मज़दूर काम करने को विवश हैं।
  • #2-ग
    कवि ने हाथों के लिए कौन-कौन से विशेषणों का प्रयोग किया है?
    Ans :
    कवि ने हाथों के लिए कई विशेषणों का प्रयोग किया है; जैसे-

    • उभरी नसों वाले
    • घिसे नाखूनों वाले
    • पीपल के पत्ते से नए-नए
    • जूही की डाल जैसे खुशबूदार
    • गंदे कटे-पिटे
    • ज़ख्म से फटे हुए
  • #
    Section : A-s2
    योग्यता विस्तार
  • Qstn #1
    अगरबत्ती बनाना, माचिस बनाना, मोमबत्ती बनाना, लिफ़ाफ़े बनाना, पापड़ बनाना, मसाले कूटना आदि लघु उद्योगों के विषय में जानकारी एकत्रित कीजिए।
    Ans : छात्र स्वयं करें।
  • #
    Section : B
    अन्य पाठेतर हल प्रश्न
    नए इलाके में
    लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  • Qstn #1
    कवि को पुराने निशान धोखा क्यों दे जाते हैं?
    Ans : कवि को पुराने निशान इसलिए धोखा दे जाते हैं, क्योंकि कवि जहाँ रहता है वहाँ तेज़ गति से बदलाव हो रहा है। नित नए मकान बनते जा रहे हैं। खाली ज़मीन, गिरे मकान, जिन्हें वह सवेरे आते हुए देखते हैं, शाम तक वहाँ कुछ नया बन जाने से वे निशान नहीं मिल पाते हैं।
  • Qstn #2
    कवि अपने घर तक पहुँचने के लिए क्या-क्या सोचता है?
    Ans : कवि अपने घर तक पहुँचने के लिए सोचता है कि पीपल का पेड़ और गिरा घर मिल जाने के बाद जमीन के खाली टुकड़े से बाएँ मुड़ने पर जब वह दो मकान बाद जाएगा तो उसे अपना बिना रंग वाला लोहे के फाटक का एक मंजिला मकान मिल जाएगा।
  • Qstn #3
    कवि ठकमकाता हुआ क्यों चलता है?
    Ans : कवि ठकमकाता हुआ इसलिए चलता है क्योंकि जिस इलाके में रहता है, वहाँ खूब सारे नए मकान बनते जा रहे हैं, इस कारण वह अपना घर नहीं ढूंढ पा रहा है। अपना मकान पहचानने के लिए ही वह ठकमकाता हुआ चल रहा है।
  • Qstn #4
    अंत में कवि को अपना घर ढूँढ़ने का क्या उपाय नज़र आता है?
    Ans : अंत में कवि को अपना मकान ढूँढ़ने का यह उपाय नज़र आता है कि वह हर घर के दरवाजे को खटखटाकर पूछे कि क्या यह वही मकान है जहाँ से मैं सवेरे निकल कर गया था।
  • Qstn #5
    ‘ढहा आ रहा अकास’ का आशय स्पष्ट करते हुए बताइए कि इससे कवि को क्या लाभ हो सकता है?
    Ans : ‘ढहा आ रहा अकास’ का आशय है-आसमान में काले-काले बादल घिरते आ रहे हैं। इससे भीषण तेज़ वर्षा हो सकती है। वर्षा का अनुमान कर लोग अपनी छतों पर आएँगे। वे कवि को देखेंगे और कहेंगे कि आ जाओ। तुम्हारा घर यहीं तो है। इससे कवि अपने घर पहुँच जाएगा।
  • Qstn #6
    ‘नए इलाके में’ कवि के आधार पर उस इलाके की विशेषताएँ बताइए, जहाँ कवि रहता है।
    Ans : जिस इलाके में कवि रहता है वहाँ नित नए निर्माण किए जा रहे हैं। इससे वहाँ के आस-पास अत्यंत तेज़ी से बदलाव आता जा रहा है। इससे एक-दो दिन बाद ही सब कुछ बदला-बदला-सा नज़र आने लगता है।
  • Qstn #7
    ‘नए इलाके में कविता का उद्देश्य क्या है?
    Ans : ‘नए इलाके में कविता का उद्देश्य है-दुनिया में तेजी से आते बदलाव की ओर संकेत करना, जिसके कारण एक-दो दिन में चारों ओर इतना बदलाव आ जाता है कि पहचान पाना कठिन हो जाता है।
  • #
    Section : C
    दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  • Qstn #1
    ‘नए इलाके में’ कविता में कवि को किस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है और क्यों?
    Ans : ‘नए इलाके में कवि को अपना ही घर ढूँढ़ने की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि कवि जहाँ रहता है, वहाँ सब कुछ इतनी तेज़ी से बदल रहा है कि पुराने चिह्न लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि स्मृतियाँ साथ नहीं दे रही हैं। इससे कवि अपना मकान ही नहीं ढूंढ पा रहा है।