ICSE-X-Hindi
ICSE Hindi Question Paper 2019 Solved for Class 10 year:2019
- #10Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिंदी
में लिखिए :जन्मे जहाँ थे रघुपति जन्मी जहाँ थी सीता। श्री कृष्ण ने सुनाई,
वंशी पुनीत गीता। गौतम ने जन्म लेकर जिसका सुयश बढ़ाया। जग को दया दिखाई,
जग को दिया दिखाया।। “मा जहा था साता। वह युद्धभूमि मेरी, वह बुद्धभूमि
मेरी। वह जन्मभूमि मेरी, वह मातृभूमि मेरी।।
[‘वह जन्मभूमि मेरी’-सोहनलाल द्विवेदी]
[Wah Janamabhumi Meri’-Sohanlal Dwivedi] (i) प्रस्तुत कविता किस प्रकार की है इस कविता में किसका गुणगान किया गया है ? (ii) कवि ने भारत को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है ? समझाकर लिखिए। (iii) प्रस्तुत कविता में जन्मभूमि की किन-किन प्राकृतिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? स्पष्ट कीजिए। (iv) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने भारत को किन-किन महापुरुषों की भूमि कहा है ? कविता का केंद्रीय भाव लिखते हुए स्पष्ट कीजिए।Ans : (i) प्रस्तुत कविता देश-प्रेम से भरपूर कविता है। इसमें कवि ने भारतवर्ष की भूमि की प्रमुख विशेषताओं का गुणगान किया है। (ii) कवि ने भारत को बुद्ध के कारण दया व अहिंसा का पुजारी स्वीकार किया
है और इसे बुद्धभूमि कहा। दूसरी ओर आत्मसम्मान व मातृभूमि की रक्षा के लिए
तैयार रहने वाले रण-बाँकुरों की ओर संकेत करके इसे युद्धभूमि कहा है। (iii) प्रस्तुत कविता में जन्मभूमि को हिमालय की ऊँचाई, सिंधु की विशालता,
गंगा, यमुना और त्रिवेणीजी की पवित्रता जैसी प्राकृतिक विशेषताओं के साथ
जोड़ा है। (iv) प्रस्तुत कविता में कवि ने भारत को राम-सीता, कृष्ण,
गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों की भूमि कहा है। कवि के अनुसार यह जन्मभूमि
आदर्शों, कर्मशीलता, मानवता और ममतामयी पवित्रता से जुड़े महापुरुषों की
भव्य भूमि है।
नया रास्ता - (सुषमा अग्रवाल)
(Naya Raasta - Sushma Agarwal)
- #10-iप्रस्तुत कविता किस प्रकार की है इस कविता में किसका गुणगान किया गया है ?Ans : प्रस्तुत कविता देश-प्रेम से भरपूर कविता है। इसमें कवि ने भारतवर्ष की भूमि की प्रमुख विशेषताओं का गुणगान किया है।
- #10-iiकवि ने भारत को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है ? समझाकर लिखिए।Ans : कवि ने भारत को बुद्ध के कारण दया व अहिंसा का पुजारी स्वीकार किया
है और इसे बुद्धभूमि कहा। दूसरी ओर आत्मसम्मान व मातृभूमि की रक्षा के लिए
तैयार रहने वाले रण-बाँकुरों की ओर संकेत करके इसे युद्धभूमि कहा है।
- #10-iii [3]प्रस्तुत कविता में जन्मभूमि की किन-किन प्राकृतिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? स्पष्ट कीजिए।Ans : प्रस्तुत कविता में जन्मभूमि को हिमालय की ऊँचाई, सिंधु की विशालता,
गंगा, यमुना और त्रिवेणीजी की पवित्रता जैसी प्राकृतिक विशेषताओं के साथ
जोड़ा है।
- #10-iv [3]प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने भारत को किन-किन महापुरुषों की भूमि कहा है ? कविता का केंद्रीय भाव लिखते हुए स्पष्ट कीजिए।Ans : प्रस्तुत कविता में कवि ने भारत को राम-सीता, कृष्ण,
गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों की भूमि कहा है। कवि के अनुसार यह जन्मभूमि
आदर्शों, कर्मशीलता, मानवता और ममतामयी पवित्रता से जुड़े महापुरुषों की
भव्य भूमि है।
नया रास्ता - (सुषमा अग्रवाल)
(Naya Raasta - Sushma Agarwal)