ICSE-X-Hindi
ICSE Hindi Question Paper 2019 Solved for Class 10 year:2019
Note: Please signup/signin free to get personalized experience.
Note: Please signup/signin free to get personalized experience.
10 minutes can boost your percentage by 10%
Note: Please signup/signin free to get personalized experience.
- #3-ivकबूतरों की दशा कैसी थी? उस दशा को देखकर राजा ने क्या सीखा ?Ans : कुछ कबूतर दाना चुग रहे थे और
कुछ मरे पड़े थे। राजा के पूछने पर मंत्री ने बताया कि कबूतर भागते नहीं
क्योंकि वे दाने के लालची हो गए हैं। राजा की आज्ञा से उन्हें मुफ़्त दाना
डाला जाता है। इस दशा को देखकर राजा को कर्म करने का महत्त्व समझ में आ गया
और उसने दाना डलवाना बंद कर दिया।
- #3-vराजा ने मंत्री को क्या आदेश दिए ? आदेश सुनकर मंत्री की क्या स्थिति हुई ?Ans : राजा ने मंत्री को आदेश दिए कि
आलसी और निकम्मों के लिए स्थापित सारे मुफ़्त भोजनालय बंद कर दिए जाएँ।
परिश्रम करने वाला ही खाए। अब शत्रु को सोना नहीं दिया जाएगा। सेना मज़बूत
की जाए और लड़ाई करके शत्रु को परास्त किया जाए।
- Qstn #4Answer the following according to the instructions given :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए :
- #4-iनिम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो शब्दों के विलोम लिखिए : अपना, देव, नवीन, सम्मानित।Ans : पराया, दानव/राक्षस, प्राचीन, अपमानित।
- #4-iiनिम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : इच्छा, आदेश, शिक्षक।Ans : इच्छा-अभिलाषा, कामना। आदेश-आज्ञा, हुकम, समादेश। शिक्षक-अध्यापक, आचार्य।
- #4-iiiनिम्नलिखित शब्दों में किन्हीं दो शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए : सफेद, युवा, हिंसक, जागना।Ans : सफ़ेदी, यौवन, हिंसा, जागृति।
- #4-ivनिम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : कवित्री, आशीरवाद, कृतग्य, विदूशी।Ans : कवयित्री, आशीर्वाद, कृतज्ञ, विदुषी।
- #4-vनिम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक की सहायता से वाक्य बनाइए : चंपत होना, डींग हाँकना।Ans : चोर भरे बाज़ार में महिला का पर्स छीनकर चंपत हो गया। कर्म करने से सफलता मिलती है, डींग हाँकने से नहीं।
- #4-viकोष्ठक में दिए गए वाक्यों में निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए :
- #4-vi-aप्राचीन काल में लोग पत्तों की बनी कुटिया में रहते थे। [रेखांकित का एक शब्द लिखते हुए वाक्य पुनः लिखिए]Ans : प्राचीनकाल में लोग पर्णकुटी में रहते थे।
- #4-vi-bबीमार होने के कारण सुमन समारोह में नहीं आ सकी। [‘इसलिए’ का प्रयोग कर वाक्य पुनः लिखिए]Ans : सुमन बीमार थी इसलिए समारोह में नहीं आ सकी।
- #4-vi-cबच्चे आम तोड़ने के लिए वृक्षों पर चढ़ गए थे। [वचन बदलिए]Ans : बच्चा आम तोड़ने के लिए वृक्ष पर चढ़ गया था।
- #Section : B[40 Marks]
Attempt four questions from this Section
साहित्य सागर - संक्षिप्त कहानियाँ
(Sahitya Sagar - Short Stories)
- Qstn #5Read the extract given below and answer in Hindi the questions that follow :
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिंदी
में लिखिए :उसके अन्तस्तल में वह शोक जाकर बस गया था। वह प्रायः अकेला
बैठा-बैठा शून्य मन से आकाश की ओर ताका करता। एक दिन उसने ऊपर आसमान में
पतंग उड़ती देखी। न जाने क्या सोचकर उसका हृदय एकदम खिल उठा। विश्वेश्वर के
पास जाकर बोला, “काका! मुझे एक पतंग मँगा दो।”
[‘काकी’ - सियारामशरण गुप्त]
[Kaki’-Siyaramsharan Gupt]
- #5-i [2]‘उसके’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उसके दुखी होने का क्या कारण था?Ans : ‘उसके’ शब्द का प्रयोग श्यामू के लिए किया गया है। उसके दुखी होने का कारण उसकी माँ की मृत्यु थी।