CBSE-IX-Hindi

15: नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ - अरुण कमल

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed
Qstn# A-s1-2 Prvs-QstnNext-Qstn
  • #2
    व्याख्या कीजिए- (क) (i) पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
    जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ
    (ii) दुनिया की सारी गंदगी के बीच
    दुनिया की सारी खुशबू
    रचते रहते हैं हाथ
    (ख) कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है? इसका क्या कारण है?
    (ग) कवि ने हाथों के लिए कौन-कौन से विशेषणों का प्रयोग किया है?
    Ans : (क)
    (i) कवि अगरबत्तियाँ बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताता है कि इस उद्योग में पीपल के नए पत्ते जैसे सुकोमल हाथ वाले लड़कों तथा जूही की डाल जैसे नव युवतियों के सुंदर हाथों को भी काम करना पड़ रहा है। अर्थात् बाल श्रमिक भी कार्यरत हैं।
    (ii)
    कवि ने इन पंक्तियों में खुशबू बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताया है कि ये मजदूरों को दुनिया की सारी गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। ऐसे गंदे स्थानों पर रहकर वे सारी दुनिया में सुगंध बिखेरते हैं। ये मज़दूर गंदी जगहों पर रहकर गंदे हाथों से काम करके दुनिया को खुशी और सुगंध बाँट रहे हैं। (ख)
    इस कविता में कवि ने बहुवचन का प्रयोग इसलिए किया है, क्योंकि ऐसे उद्योगों में काम करना किसी एक जगह की नहीं बल्कि अनेक देशों की समस्या है और इनमें बहुत-से मज़दूर काम करने को विवश हैं। (ग)
    कवि ने हाथों के लिए कई विशेषणों का प्रयोग किया है; जैसे-

    • उभरी नसों वाले
    • घिसे नाखूनों वाले
    • पीपल के पत्ते से नए-नए
    • जूही की डाल जैसे खुशबूदार
    • गंदे कटे-पिटे
    • ज़ख्म से फटे हुए
  • #2-क
    (i) पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
    जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ
    (ii) दुनिया की सारी गंदगी के बीच
    दुनिया की सारी खुशबू
    रचते रहते हैं हाथ
    Ans :
    (i) कवि अगरबत्तियाँ बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताता है कि इस उद्योग में पीपल के नए पत्ते जैसे सुकोमल हाथ वाले लड़कों तथा जूही की डाल जैसे नव युवतियों के सुंदर हाथों को भी काम करना पड़ रहा है। अर्थात् बाल श्रमिक भी कार्यरत हैं।
    (ii)
    कवि ने इन पंक्तियों में खुशबू बनाने वाले मजदूरों के बारे में बताया है कि ये मजदूरों को दुनिया की सारी गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। ऐसे गंदे स्थानों पर रहकर वे सारी दुनिया में सुगंध बिखेरते हैं। ये मज़दूर गंदी जगहों पर रहकर गंदे हाथों से काम करके दुनिया को खुशी और सुगंध बाँट रहे हैं।
  • #2-ख
    कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है? इसका क्या कारण है?
    Ans :
    इस कविता में कवि ने बहुवचन का प्रयोग इसलिए किया है, क्योंकि ऐसे उद्योगों में काम करना किसी एक जगह की नहीं बल्कि अनेक देशों की समस्या है और इनमें बहुत-से मज़दूर काम करने को विवश हैं।
  • #2-ग
    कवि ने हाथों के लिए कौन-कौन से विशेषणों का प्रयोग किया है?
    Ans :
    कवि ने हाथों के लिए कई विशेषणों का प्रयोग किया है; जैसे-

    • उभरी नसों वाले
    • घिसे नाखूनों वाले
    • पीपल के पत्ते से नए-नए
    • जूही की डाल जैसे खुशबूदार
    • गंदे कटे-पिटे
    • ज़ख्म से फटे हुए