CBSE-IX-Hindi

15: मेघ आए

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed
  • #2
    निम्नलिखित किसके प्रतीक हैं?

    1. धूल

    2. पेड़

    3. नदी

    4. लता

    5. ताल

    Ans : नीचे दिए गए शब्द और उनके प्रतीक इस प्रकार हैं-

    1. धूल- मेघ रूपी मेहमान के आगमन से उत्साहित अल्हड़ बालिका का प्रतीक है।

    2. पेड़- गाँव के आम व्यक्ति का प्रतीक है जो मेहमान को देखने के लिए उत्सुक है।

    3. नदी- गाँव की नवविवाहिता का प्रतीक है जो पूँघट की ओर से तिरछी नज़र से मेघ को देखती है।

    4. लता- नवविवाहिता मानिनी नायिका का प्रतीक है जो अपने मायके में रहकर मेघ का इंतजार कर रही है।

    5. ताल- घर के नवयुवक का प्रतीक है जो मेहमान के पैर धोने के लिए पानी लाता है।