CBSE-IX-Hindi
15: मेघ आए
- #1बादलों के आने पर प्रकृति में जिन गतिशील क्रियाओं को कवि ने चित्रित किया है, उन्हें लिखिए।Ans : बादलों के आने पर प्रकृति में निम्न गतिशील क्रियाएँ हुई
- बयार नाचती-गाती चलने लगी।
- पेड़ झुकने लगे, मानो वे गरदन उचकाकर बादलों को निहार रहे हों।
- आँधी चलने लगी। धूल उठने लगी।
- नदी मानो बाँकी नज़र उठाकर ठिठक गई। पीपल का पेड़ झुकने लगा।
- लताएँ पेड़ों की शाखाओं में छिप गईं।
- तालाब जल से भर गए।
- क्षितिज पर बिजली चमकने लगी।
- धारासार जल बरसने लगा जिसके कारण जगह-जगह से बाँध टूट गए।