ICSE-X-Hindi
ICSE Hindi Question Paper 2019 Solved for Class 10 year:2019
- #3-iराजा कंचनदेव की चिंता का क्या कारण था ? उन्होंने साधु से क्या प्रार्थना की? (ii) साधु ने राजा को क्या बताया ? उसके बाद राजा ने राज्य के लिए क्या-क्या कार्य किए ? (iii) पड़ोसी राजा के आक्रमण करने पर कंचनगढ़ का राजा क्या करता था और क्यों ? (iv) कबूतरों की दशा कैसी थी? उस दशा को देखकर राजा ने क्या सीखा ? (v) राजा ने मंत्री को क्या आदेश दिए ? आदेश सुनकर मंत्री की क्या स्थिति हुई ?Ans : राजा की चिंता का कारण राज्य की गरीबी, लोगों की कमजोरी व चारों ओर
फैली भुखमरी थी। उसने साधु से राज्य के विषय में चर्चा करके कुछ उपाय करने
की प्रार्थना की। (ii) साधु ने राजा को बताया कि उसके राज्य कंचनगढ़ के
नीचे सोने की खान है। राजा ने खुदाई करवाकर सोना प्राप्त किया और अपने
राज्य में मुफ़्त भोजनालय और दवाखाने खुलवा दिए। चरागाह बनवाए और अन्य
सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध करवाए। (iii) पड़ोसी रियासत के राजा के
आक्रमण करने पर राजा सोने का कुछ भाग दे देता था क्योंकि उसकी प्रजा लड़कर
खून बहाने के स्थान पर कुछ सोना देने का विचार रखती थी, क्योंकि मुफ्त
सुविधाएँ पाकर लोग आलसी हो चुके थे। (iv) कुछ कबूतर दाना चुग रहे थे और
कुछ मरे पड़े थे। राजा के पूछने पर मंत्री ने बताया कि कबूतर भागते नहीं
क्योंकि वे दाने के लालची हो गए हैं। राजा की आज्ञा से उन्हें मुफ़्त दाना
डाला जाता है। इस दशा को देखकर राजा को कर्म करने का महत्त्व समझ में आ गया
और उसने दाना डलवाना बंद कर दिया। (v) राजा ने मंत्री को आदेश दिए कि
आलसी और निकम्मों के लिए स्थापित सारे मुफ़्त भोजनालय बंद कर दिए जाएँ।
परिश्रम करने वाला ही खाए। अब शत्रु को सोना नहीं दिया जाएगा। सेना मज़बूत
की जाए और लड़ाई करके शत्रु को परास्त किया जाए।
- #3-iiसाधु ने राजा को क्या बताया ? उसके बाद राजा ने राज्य के लिए क्या-क्या कार्य किए ?Ans : साधु ने राजा को बताया कि उसके राज्य कंचनगढ़ के
नीचे सोने की खान है। राजा ने खुदाई करवाकर सोना प्राप्त किया और अपने
राज्य में मुफ़्त भोजनालय और दवाखाने खुलवा दिए। चरागाह बनवाए और अन्य
सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध करवाए।
- #3-iiiपड़ोसी राजा के आक्रमण करने पर कंचनगढ़ का राजा क्या करता था और क्यों ?Ans : पड़ोसी रियासत के राजा के
आक्रमण करने पर राजा सोने का कुछ भाग दे देता था क्योंकि उसकी प्रजा लड़कर
खून बहाने के स्थान पर कुछ सोना देने का विचार रखती थी, क्योंकि मुफ्त
सुविधाएँ पाकर लोग आलसी हो चुके थे।
- #3-ivकबूतरों की दशा कैसी थी? उस दशा को देखकर राजा ने क्या सीखा ?Ans : कुछ कबूतर दाना चुग रहे थे और
कुछ मरे पड़े थे। राजा के पूछने पर मंत्री ने बताया कि कबूतर भागते नहीं
क्योंकि वे दाने के लालची हो गए हैं। राजा की आज्ञा से उन्हें मुफ़्त दाना
डाला जाता है। इस दशा को देखकर राजा को कर्म करने का महत्त्व समझ में आ गया
और उसने दाना डलवाना बंद कर दिया।
- #3-vराजा ने मंत्री को क्या आदेश दिए ? आदेश सुनकर मंत्री की क्या स्थिति हुई ?Ans : राजा ने मंत्री को आदेश दिए कि
आलसी और निकम्मों के लिए स्थापित सारे मुफ़्त भोजनालय बंद कर दिए जाएँ।
परिश्रम करने वाला ही खाए। अब शत्रु को सोना नहीं दिया जाएगा। सेना मज़बूत
की जाए और लड़ाई करके शत्रु को परास्त किया जाए।