CBSE-IX-Hindi

12: कैदी और कोकिला

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed
  • #4
    कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
    Ans : पराधीन भारत की जेलों में भारतीयों को पशुओं की भाँति-रखा जाता था। उन्हें ऐसी यातनाएँ दी जाती थीं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-

    • उन्हें ऊँची-ऊँची दीवार वाली जेलों में रखा जाता था।

    • उन्हें दस फुट की छोटी-छोटी कोठरियों में रखा जाता था।

    • उन्हें भरपेट खाना नहीं दिया जाता था।

    • उनके साथ पशुओं-सा व्यवहार किया जाता था।

    • उन्हें बात-बात पर गालियाँ दी जाती थीं।

    • उन्हें तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था।