CBSE-IX-Hindi

08: एक कुत्ता और एक मैना

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed
 
  • #
    8 एक कुत्ता और एक मैना
  • #
    Section : A
    पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास
  • Qstn #1
    गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?
    Ans : गुरुदेव अस्वस्थ थे। उन्हें एकांत और आराम की आवश्यकता थी। शांति निकेतन में दिन-भर आने-जाने वालों का ताँता लगा रहता था। इसलिए उन्होंने तय किया कि वे श्रीनिकेतन के अपने पुराने तिमंजले मकान में निवास करेंगे।
  • Qstn #2
    मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
    Ans : ‘एक कुत्ता और एक मैना’ निबंध में कुत्ते का संस्मरण पढ़ने से ज्ञात होता है कि मूक प्राणी भी बहुत संवेदनशील होते हैं। वह स्वामिभक्त कुत्ता गुरुदेव का सान्निध्य पाने के लिए दो मील का अनजान रास्ता तय करके गुरुदेव के पास श्री निकेतन आ गया और गुरुदेव का प्यार भर स्पर्श पाकर आनंदित हो उठा। इसी तरह गुरुदेव की मृत्यु पर वह चिताभस्म लाने वाले के साथ-साथ चलता हुआ उत्तरायण तक आया और चिताभस्म के पास बड़ी देर तक शांत भाव से बैठा रहा।
  • Qstn #3
    गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?
    Ans : गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी गई कविता के मर्म को लेखक तब समझ पाया, जब उसने मैना के मुख के भावों पर ध्यान केंद्रित किया। उसके सामने मैना की करुण छवि साकार हो उठी। पहले उसने उसके करुण भावों पर ध्यान नहीं दिया था। परंतु कविता पढ़ने के बाद ध्यान दिया तो उसे कविता का मर्म भी समझ में आ गया।
  • Qstn #4
    प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।
    Ans : ‘एक कुत्ता और एक मैना’ निबंध में लेखक ने अपने भावों-विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में जिन स्थलों पर अभिव्यक्त किया है, वे स्थल हैं-

    1. अपने मकान में मैना दंपत्ति के क्रियाकलापों में, जैसे-एक मैना दंपत्ति नियमित भाव से प्रतिवर्ष यहाँ गृहस्थी जमाया करते हैं, तिनके और चीथड़ों का अंबार लगा देते हैं।

    2. पत्नी- ये लोग यहाँ कैसे आ गए जी?
      पति- उँह बेचारे आ गए हैं तो रह जाने दो। क्या कर लेंगे!
      पत्नी- लेकिन फिर भी इनको इतना तो खयाल होना चाहिए कि यह हमारा प्राइवेट घर है।

    3. एक लँगड़ी मैना को फुदकते देखकर-“देखते हो, यह यूथभ्रष्ट है, रोज़फुदकती है, ठीक यहीं आकर।”

    4. शायद यह विधुर पति था जो पिछली स्वयंवर सभा के युद्ध में आहत और परास्त हो गया था या विधवा पत्नी है। जो पिछले बिड़ाल के आक्रमण के समय पति को खोकर युद्ध में ईषत् चोट खाकर एकांत विहार कर रही है।

  • Qstn #5
    आशय स्पष्ट कीजिए-
    इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।
    Ans : रवींद्रनाथ ठाकुर कवि थे। उन्हें मर्मभेदी दृष्टि प्राप्त थी। इसी के बल पर वे कुत्ते जैसे भाषाहीन राणी के भीतर छिपे ‘पूर्ण समर्पण’ को देख पाए। उन्होंने देखा कि कुत्ता उन पर विश्वास रखता है, उन्हें चेतन शक्ति मानकर पूरे प्राणपण से उन पर न्योछावर हो सकता है। इस प्रकार रवींद्रनाथ ने कुत्ते के भीतर उस मानवीय अनुभूति को देख लिया जो कि प्राय: मनुष्य एक मनुष्य के भीतर भी नहीं देख पाता।
    रचना और अभिव्यक्ति
  • Qstn #6
    पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।
    Ans : छात्र पशु-पक्षियों से जुड़े किसी प्रसंग या घटना को कलात्मक शैली में स्वयं लिखें।
    भाषा-अध्ययन
  • Qstn #7

    1. गुरुदेव ज़रा मुसकरा दिए।

    2. मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।


    ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए।
    Ans : अकर्मक वाक्य

    1. अधिकांश लोग बाहर चले गए थे।

    2. गुरुदेव जरा मुसकुरा देते थे।

    3. वे सबसे ऊपर के तल्ले में रहने लगे।

    4. गुरुदेव वहाँ बड़े आनंद में थे।


    सकर्मक वाक्य

    1. एक दिन हमने सपरिवार उनके दर्शन की ठानी।।

    2. हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।

    3. आँखें मूंदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेह-रस का अनुभव करने लगा।

    4. देखो, कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर दिखाई दे रही है।

  • Qstn #8
    निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए-
    (क) मीना कहानी सुनाती है।
    (ख) अभिनव सो रहा है।
    (ग) गाय घास खाती है।
    (घ) मोहन ने भाई को गेंद दी।
    (ङ) लड़कियाँ रोने लगीं।
    Ans : NCERT 

Answers for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना 8
  • Qstn #9
    नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं; जैसे-
    समय-असमय, अवस्था-अनवस्था
    इन शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है।
    पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमें ‘अ’ एवं ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।
    Ans : ‘अ’ और ‘अन्’ उपसर्ग से बने शब्द-
    NCERT 

Answers for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना 9
    NCERT 

Answers for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना 9.1
    पाठेतर सक्रियता
  • Qstn #10
    पशु-पक्षियों पर लिखी कविताओं का संग्रह करें और उनके चित्रों के साथ उन्हें प्रदर्शित करें।
    Ans : छात्र कविताओं का संग्रह स्वयं करें और चित्र के साथ उन्हें प्रदर्शित करें।
  • Qstn #11
    हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के कुछ अन्य मर्मस्पर्शी निबंध जैसे-‘अशोक के फूल’ और ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं’ पढ़िए।
    Ans : छात्र पुस्तकालय से पुस्तकें लें और इन निबंधों को पढ़ें।
  • #
    Section : B
    अन्य पाठेतर हल प्रश्न
    लघु उत्तरीय प्रश्न
  • Qstn #1
    गुरुदेव को श्रीनिकेतन के पुराने आवास में ले जाने में परेशानी क्यों हो रही थी?
    Ans : गुरुदेव को श्रीनिकेतन के पुराने आवास में ले जाने में इसलिए परेशानी हो रही थी क्योंकि-

    • गुरुदेव वृद्ध थे। उनका शरीर कमज़ोर हो चुका था।

    • उन्होंने तीसरी मंजिल पर अपना आवास बनाने का निर्णय लिया था।

    • लोहे की चक्करदार सीढ़ियों से उन्हें ले जाना आसान न था।

    • गुरुदेव अपने आप चल-फिर नहीं सकते थे।