CBSE-IX-Hindi

05: नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

digibest Free NCERT Solutions with no signup needed page 3
 
  • Qstn #14
    अंग्रेज़ सैनिक नाना साहब के प्रासाद के भग्नावशेष पर क्यों गए?
    Ans : अंग्रेज सैनिक नाना साहब के प्रासाद के भग्नावशेष पर इसलिए गए क्योंकि उस भग्नावशेष पर रात्रि में रोने की आवाज़ आ रही थी। जिस भग्नावशेष की वे रक्षा कर रहे हैं, उस पर कौन रो रहा है, यही पता करने वे वहाँ पहुँचे।
  • Qstn #15
    ‘मैरी’ कौन थी? मैना से उसकी मित्रता कैसे हुई ?
    Ans : ‘मैरी’ अंग्रेज सरकार के सेनापति ‘हे’ की पुत्री थी। मैरी और मैना दोना हम उम्र थीं। पहले सेनापति ‘हे’ मैना के घर मैरी को लेकर आया करते थे। मैरी और मैना के इस तरह मिलने से दोनों में मित्रता हो गई।
  • #
    Section : C
    दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  • Qstn #1
    अंग्रेजों ने नाना साहब के लिए किस विशेषण का प्रयोग किया है और क्यों?
    Ans : अंग्रेजों ने नाना साहब के लिए ‘दुर्दीत’ विशेषण का प्रयोग किया है। इसका कारण यह है कि-

    • नाना साहब ने अंग्रेजों की अधीनता न स्वीकार कर उनसे डरकर मुकाबला किया।

    • उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध हथियार उठाकर बगावत कर दी थी।

    • उन्होंने कानपुर में अनेक अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था।

    • अंग्रेजों द्वारा एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी नाना साहब उन्हें चकमा देकर भाग गए। अब वे अंग्रेजों की पकड़ में नहीं आ रहे थे।
  • Qstn #2
    उन कारणों का उल्लेख कीजिए जिनके कारण सेनापति ‘हे’ महल को बचाने के लिए तैयार हो गया।
    Ans : सेनापति ‘हे’ को नाना साहब का बिठूर स्थित राज प्रासाद गिराने का कार्य सौंपा गया। उन्होंने महल के आगे तोप लगवा दिया। इसके बाद भी वे महल बचाने के लिए तैयार हो गए, क्योंकि-

    • महल बचाने का अनुरोध करने वाली बालिका मैना उनकी मृत पुत्री की हम उम्र थी।

    • मैना महल बचाने का तर्क देती हुई विनम्रतापूर्वक बातें कर रही थी।

    • मैना के बारे में पता चला कि वह उनकी मृत पुत्री की सहेली है।

    • वे मैना की इच्छाओं एवं भावनाओं का आदर कर रहे थे।
  • Qstn #3
    मैना ने सेनापति ‘हे’ को अपना परिचय किस तरह दिया और क्यों?
    Ans : मैना ने सेनापति ‘हे’ को अपना परिचय देते हुए कहा, “मैं जानती हूँ कि आप जनरल ‘हे’ हैं। आपकी प्यारी पुत्री मैरी में और मुझमें बहुत प्रेम संबंध था। कई वर्ष पूर्व मैरी मेरे पास बराबर आती थी और मुझे हृदय से चाहती थी। उस समय आप भी हमारे घर आते थे और मुझे अपनी पुत्री के समान प्यार करते थे। मैरी की मृत्यु से मुझे बड़ा दुख हुआ। उसकी एक चिट्ठी अब तक मेरे पास है।” मैना ने ऐसा इसलिए किया ताकि ‘हे’ महल गिराने के विषय में सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।
  • Qstn #4
    6 सितंबर को ‘टाइम्स’ पत्र में छपे लेख की मुख्य बातें क्या थीं?
    Ans : 6 सितंबर को ‘टाइम्स’ पत्र में छपे लेख की मुख्य बातें थीं-

    • भारत सरकार (तत्कालीन भारत में अंग्रेज़ी सरकार) द्वारा नाना साहब को न पकड़ पाने पर दुख प्रकट करना।

    • शरीर में रक्त रहते कानपुर हत्याकांड का बदला लेना न भूलना।

    • टामस ‘हे’ के चरित्र पर सवालिया निशान लगाना।

    • टामस पर कर्तव्य की अवहेलना का दोष मढ़ना।

    • नाना के पुत्र, कन्या या निकट संबंधी को जिंदा न छोड़ने का आदेश।

    • टामस ‘हे’ के सामने ही मैना को फाँसी पर लटका दिए जाने का आदेश।